श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण
आज हमारे विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय के वातावरण, शिक्षण व्यवस्था व छात्राओं की उपस्थिति तथा गतिविधियों की गहन जाँच की गई। DEO महोदय ने विद्यालय की कक्षाओं का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने शिक्षकों के अध्यापन की शैली, उपस्थिति रजिस्टर और विद्यालय में रखी जाने वाली अभिलेख सामग्री का अवलोकन किया। सफाई व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, पुस्तकालय स्थिति की भी जाँच की गई। निरीक्षण के अंत में DEO महोदय ने विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की तथा कुछ सुधार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
Comments
Post a Comment